{"_id":"69f8e05d8ea476389d0563e9","slug":"the-bar-association-sadabad-election-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bar Association Sadabad: वार्षिक चुनाव की घोषणा, 6 मई से होंगे नामांकन, 16 को होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Bar Association Sadabad: वार्षिक चुनाव की घोषणा, 6 मई से होंगे नामांकन, 16 को होगी वोटिंग
Mon, 04 May 2026 11:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 04 May 2026 11:37 PM IST
सार
चुनाव के लिए बार अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, सचिव दिग्विजय सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ को बनाया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दी बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 4 मई को कर दी गई। सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 8 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सचिव ने बताया कि 16 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन वापसी या जांच के दौरान नामांकन निरस्त होने की स्थिति में नामांकन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। चुनाव के लिए बार अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, सचिव दिग्विजय सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ को बनाया गया है।
विज्ञापन