{"_id":"60da18e78ebc3eb348131c70","slug":"the-bail-plea-of-gaurav-the-main-accused-in-the-farmer-murder-case-rejected-hathras-news-ali266736865","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के बहुचर्चित किसान हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। उसे दो माह पहले पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि सासनी क्षेत्र के एक गांव में दिन दहाड़े एक मार्च को एक किसान की हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे कारण यह था कि इस किसान की बेटी से एक दबंग युवक ने छेड़खानी की थी।
इस पर इस किसान ने मुकदमा कायम कराया था। आरोपी गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित इस मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह इस किसान पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। इस पर उसने अपने अन्य साथियों की मदद से दिन दहाड़े इस किसान की हत्या कर दी थी। इस पर खासा बवाल हुआ था।
पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। 20 अप्रैल को पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद साथी सहित गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में है। उसकी जमानत के लिए जिला न्यायालय में याचिका दायर की गई। इसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।