{"_id":"66c688b441ed13957a071f04","slug":"the-accused-of-firing-caught-after-the-encounter-hathras-news-c-56-1-sknl1012-118998-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुठभेड़ के बाद फायरिंग का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुठभेड़ के बाद फायरिंग का आरोपी दबोचा
Thu, 22 Aug 2024 06:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी से मंगलवार की देर रात कोतवाली चंदपा, हाथरस जंक्शन पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है। देर शाम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार में सोमवार को बुलेट बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की थी। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी से पैकवाड़ा मोड़ पर फायरिंग के आरोपी जा रहे हैं।
सूचना पर कोतवाली चंदपा, हाथरस जंक्शन पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख आरोपी ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। घायल को पुलिस ने बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामू पुत्र बंटू निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन बताया। इधर, पुलिस ने गांव पैकवाड़ा जाने वाले मार्ग से ऋषभ उर्फ कान्हा पुत्र कुंवरसेन निवासी गांव बोझिया कोतवाली हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया।