{"_id":"5cd5c47ebdec22070970f374","slug":"the-accused-accused-of-throwing-a-young-man-with-shoes-and-drinking-water-in-a-shoe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी पर युवक को जूते से पीटने और जूते में ही पानी पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशी पर युवक को जूते से पीटने और जूते में ही पानी पिलाने का आरोप
Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली मुरसान के मुंशी पर युवक को जूता से पीटने और फिर जूते में भरकर पानी पिलाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी खामोश हैं। वह युवक पर शराब पीकर हंगामा करने और पुलिस को गाली देने का आरोप लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की देरशाम दर्शना गांव में एक युवक द्वारा हंगामा किया जा रहा था। आरोप है कि उस युवक ने वहां से गुजर रहीं कुछ महिलाओं से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि यहां पर एक मुंशी से युवक ने पानी मांगा, पानी तो युवक को दिया नहीं गया, उसे मुंशी ने जूते पीटा। यह भी आरोप है कि युवक को जूते में भरकर पानी भी पिलाया गया। युवक ने यह बात खुद एक वीडियो में कही है।
इस मामले में जब एसएचओ एसएन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक द्वारा जो भी आरोप मुंशी पर लगाए गए हैं, वह निराधार हैं। युवक शराब के नशे में धुत था और थाने में आकर अभद्रता करते हुए पुलिस को गाली दे रहा था। उसे जूते से पीटने और जूते से पानी पिलाने की बात नितांत झूठी है। युवक को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ कर थाने लाया गया था।