{"_id":"56eeeb724f1c1b3341f15021","slug":"the-10-acres-of-land-for-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम के लिए दी 10 बीघा भूमि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम के लिए दी 10 बीघा भूमि
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जनपदीय जनमंच की बैठक रविवार को सुजाता अस्पताल में डॉ. हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया गया कि मंदिर श्री दाऊजी महाराज एवं किला राजा दयाराम के संरक्षण, रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र कार्यवाही कराकर उच्च न्यायालय को भेजी जाए। वृद्धावस्था आश्रम के लिए सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा द्वारा दान दी जा रही 10 बीघा भूमि को अतिशीघ्र लेकर जनपदीय वृद्धाश्रम बनवाने के लिए शासन से परियोजना स्वीकृत कराने डीएम से मिलकर वार्ता करने का निर्णय लिया गया। जिला संयुक्त अस्पताल में स्टाफ और उपकरण बढ़ाने, शहर की सीवेज, ड्रेनेज और तालाब के सौंदर्यीकरण की अधूरी परियोजना को क्रियान्वित कराने के लिए नगर पालिका और डीएम का ध्यान आकृष्ट कराने, शहर में विद्युत शवदाह गृह बनवाने और देहदान की प्रक्रिया से नागरिकों को अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया। विशेष मार्गदर्शन हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने दिया। संचालन जिला महासचिव जयप्रकाश तिवारी ने किया। बैठक में अमृत सिंह पौनियां, सतीश शर्मा, डॉ. कैलाश बिहारी गौड़, दिनेश शर्मा, रामगोपाल दीक्षित, मोहम्मद फुरकान, राकेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन