फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ten teachers of five schools will not get the salary of September

पांच स्कूलों के दस शिक्षकों को नहीं मिलेगा सितंबर का वेतन

Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

जिसमें पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। जिस पर एबीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल सिकरवार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की। सासनी के प्राथमिक विद्यालय लढ़ौता में तीन सितंबर को बीएसए के निरीक्षण में सहायक अध्यापक राजेंद्र उपाध्याय अनुपस्थित मिले, लेकिन उनके हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका पर हो रहे थे।

विज्ञापन
Ten teachers of five schools will not get the salary of September

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड सासनी और सहपऊ क्षेत्र के पांच स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ बीएसए ने सितंबर के महीने का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। जिसमें पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में सही स्पष्टीकरण नहीं दे पाने की वजह से बीएसए ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ को प्राथमिक विद्यालय भूतनगरिया 20 अगस्त को बंद मिला था। जिस पर एबीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल सिकरवार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की। कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन स्पष्टीकरण के जवाब से ऐसा प्रतीत होता है कि पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिसे लेकर राहुल सिकरवार के खिलाफ सितंबर से अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। सासनी के प्राथमिक विद्यालय लढ़ौता में तीन सितंबर को बीएसए के निरीक्षण में सहायक अध्यापक राजेंद्र उपाध्याय अनुपस्थित मिले, लेकिन उनके हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका पर हो रहे थे। जिसे लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक डिप्टी लाल से पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नगला भंभू जाट की प्रधानाध्यापिका नजमा को लापरवाही बरते जाने पर नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस का जवाब उन्होंने नहीं दिया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गदा खेड़ा सासनी की प्रधानाध्यापिका रीता यादव को भी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया गया ता। उन्होंने भी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed