फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tempo overturned to save cat five women injured

Hathras News: बिल्ली को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, पांच महिलाएं घायल, गमी में शामिल होने जा रही थीं

Mon, 03 Apr 2023 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 11:32 PM IST
सार

जैसे ही टेंपो जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के निकट पहुंचा, टेंपो के सामने एक बिल्ली आ गई। बिल्ली को बचाने में टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Tempo overturned to save cat five women injured
बिल्ली - फोटो : social media

विस्तार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सिकंदराराऊ रोड पर कैलोरा चौराहे के निकट सोमवार को बिल्ली को बचाने में सवारियों से भरा एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पांच महिलाएं घायल हो गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। 

विज्ञापन


मीरा देवी पत्नी रामकिशन निवासी गांव रूहेरी थाना हाथरस गेट की रिश्तेदारी सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कतौरा अहमदपुर में है। वहां उसके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। मीरा देवी व कुछ अन्य महिलाएं वहां गमी में शामिल होने के लिए कतौरा अहमदपुर जा रही थी। जैसे ही टेंपो जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के निकट पहुंचा, टेंपो के सामने एक बिल्ली आ गई। 
विज्ञापन


बिल्ली को बचाने में टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में मीरा देवी पत्नी रामकिशन, चंद्रकांता पत्नी दर्या सिंह व पुष्पा देवी पत्नी योगेंद्र सिंह निवासीगण रूहेरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कमला देवी देवी पत्नी नीरज व पुष्पा देवी पत्नी गिर्राज किशोर चोटिल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed