{"_id":"6650e1683407edf88b083664","slug":"tempo-overturned-due-to-collision-with-roadways-bus-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से पलटा टेंपो, पिता-पुत्र सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से पलटा टेंपो, पिता-पुत्र सहित छह लोग घायल
Sat, 25 May 2024 12:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 12:20 AM IST
सार
छ लोग टेंपो से सासनी से आगरा की तरफ जा रहे था। जैसे ही टेंपो अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के निकट पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रही रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घायल टैम्पू सवार बच्चे का जिला अस्पताल में होता उपचार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के निकट 24 मई को रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र सहित छह लोग घायल हो गए। चिकित्सक ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया।
विज्ञापन
कुछ लोग टेंपो से सासनी से आगरा की तरफ जा रहे था। जैसे ही टेंपो अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के निकट पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रही रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में हरि सिंह पुत्र रामजीलाल, सुभाष पुत्र हरि सिंह निवासीगण नगला उम्मेद थाना हाथरस गेट, प्रेमवती निवासी जोगिया घायल हो गए। तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर एकत्रित लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन