{"_id":"67d304891a24fb212702b493","slug":"tempo-lost-balance-and-overturned-in-a-drain-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: असंतुलित होकर रजबहे में पलटा टेंपो, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: असंतुलित होकर रजबहे में पलटा टेंपो, छह यात्री घायल
Thu, 13 Mar 2025 09:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:45 PM IST
सार
ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गया। पलटने से टेंपो में सवार छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
रजबहे में पलटा टेंपो
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद के आगरा रोड पर गांव गुरसौटी स्थित रजबहे में 13 मार्च को सवारियों से भरा एक टेंपो अंसतुलित होकर पलट गया। यह दुर्घटना किसी ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में हुई। इससे टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। वहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
टेंपो आगरा की ओर से आ रहा था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल हुए 40 वर्षीय अफसर पुत्र रफीक निवासी गांव कुरसंडा, सतीश पुत्र कन्ही निवासी सियावरी खैरगढ़ फिरोजाबाद का उपचार सीएचसी सादाबाद पर किया गया, जबकि अन्य घायल मौके से चले गए। कुछ ने अपना उपचार निजी अस्पतालों में कराया।
विज्ञापन