{"_id":"5f414e858ebc3eaad348bda7","slug":"temple-bell-theft-shaphu-news-ali24181371","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव मंदिर से चोर घंटे उतार ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव मंदिर से चोर घंटे उतार ले गए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव खोंडा में शुक्रवार की देर रात को परसौरा गांव की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर स्थित महादेव के मंदिर से चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि महादेव मंदिर पर रात के समय कोई पुजारी भी नहीं रहता है। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया।
चोर मंदिर के 21 किलो पीतल के मुख्य घंटे के साथ मंदिर परिसर में वटवृक्ष पर लटके 11 घंटे भी सांकल को काटकर उतार ले गए। इन सभी घंटों का वजन करीब 70 किलो बताया है। इस घटना का पता तब चला, जब सुबह श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरवी 112 पर दी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने प्रधान के साथ पहुंचकर इस घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय मंदिर में कुछ नशेबाज जमा हो जाते हैं। इस कारण यहां कोई पूजा करने भी नहीं जाता। पुलिस से इन नशेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।