फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager murdered by murder, dead body found in farm

किशोर की गेला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

Sun, 25 Aug 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager murdered by murder, dead body found in farm
किशोर की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन

भरतपुर निवासी सौरभ नानी से मिलने गया था कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। क्षेत्र के गांव भरतपुर के एक चौदह वर्षीय किशोर की ननिहाल कासगंज के गांव नगला सैय्यद में गला रेतकर हत्या कर दी गई। किशोर का शव चंद्रपाल सिंह के बाजरे के खेत में मिली। उसका शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र रामवीर शुक्रवार को दोपहर दो बजे वाली पैसेंजर ट्रेन से ननिहाल कासगंज गया हुआ था। ननिहाल पहुंचते ही वह अपनी नानी को खेत पर ढूंढ़ने के लिए चला गया। काफी देर बाद जब उसकी नानी सुखरानी अपने घर पर आई तो ननिहालवालों ने उसे बताया कि सौरभ उनसे मिलने खेत पर गया था।
विज्ञापन

सौरभ के नहीं मिलने पर उसके ननिहालवालों ने सौरभ की तलाश शुरू कर दी। शाम साढ़े सात बजे उसका शव बाजरे के खेत में मिला। जैसे ही घटना की जानकारी सौरभ के परिजनों को मिली हड़कंप मच गया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed