{"_id":"66fe7f510d77378fb600bde7","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-goods-train-identified-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मालगाड़ी से कटकर किशोर की मौत, हुई शिनाख्त, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मालगाड़ी से कटकर किशोर की मौत, हुई शिनाख्त, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल
Thu, 03 Oct 2024 04:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:56 PM IST
सार
मालगाड़ी से कटकर किशोर की मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक किशोर आशीष कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2 अक्टूबर दोपहर सहपऊ स्थित जलेसर रोड के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित होने के बाद परिजनों ने उसकी पहिचान 15 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिंह के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया । 3 अक्टूबर सुबह पोस्टमार्टम के होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
करीब आठ वर्ष पहले उसके पिता बिजेन्द्र सिंह एवं उसके बड़े भाई अंकित कुमार की भी ट्रेन की चपेट में आने पर मौत हो गई थी। मृतक के पिता क्षयरोग से पीड़ित थे । वह दवा लेकर अंकित के साथ अलीगढ़ से ट्रेन से गांव वापस लौट रहे थे। अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए । उसे बचाने के प्रयास में अंकित भी ट्रेन की चपेट में आ गया । पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब उसके परिवार में मां, बड़ा भाई एवं दो बहिनें रह गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन