फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenage girl dies under suspicious circumstances, mother accuses husband of murder

Hathras News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, मां ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies under suspicious circumstances, mother accuses husband of murder
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बैरू में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की मां ने अपने ही पति पर बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि परिजन इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन




मृतका की मां रेखा राणा का कहना है कि उनका अपने पति से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों वर्ष 2023 से अलग रह रहे हैं। वह एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में जेल गई थीं, उसी दौरान पिता उनकी बेटी को अपने साथ गांव ले आया।
विज्ञापन





रेखा राणा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके साथ उसके पिता ने उसे पीटकर मारा है। बेटी के गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। करीब आठ-नौ महीने पहले भी पिता ने बेटी के साथ बुरी तरह मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक और कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।






मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मौके का निरीक्षण किया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी (सीओ), सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed