{"_id":"65f0b1a1e7048b35730db296","slug":"teams-formed-to-stop-sale-of-illegal-liquor-alcoholic-medicines-and-tinctures-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: अवैध शराब, अल्कोहलयुक्त दवा व टिंचर बिक्री को रोकने के लिए टीमें गठित, हुई छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: अवैध शराब, अल्कोहलयुक्त दवा व टिंचर बिक्री को रोकने के लिए टीमें गठित, हुई छापामारी
Wed, 13 Mar 2024 01:19 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:19 AM IST
सार
शासन स्तर से मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के नाम पर केवल अल्कोहलयुक्त औषधियों एवं टिंचर की विक्रय किए जाने को लेकर छापेमार कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने तहसीलबार संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
शराब की दुकानों पर जांच करती टीम
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार पर अवैश शराब के उत्पादन, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए तहसील क्षेत्र पर संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें 13 मार्च से 30 मार्च तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री रोकेंगी। डीएम अर्चना वर्मा ने टीम में संबंधित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व आबकारी निरीक्षक को नामित किया है। टीम इस अभियान में जीएसटी एवं परिवहन विभाग का भी सहयोग ले सकेंगी।
विज्ञापन
मदिरा की दुकानों पर मारा छापा
अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी कृष्णमोहन के निर्देश पर विभागीय टीम ने हाथरस जिले में संचालित देसी व विदेशी शराब और बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने सिकंदराराऊ प्रथम व द्वितीय, रतिभानपुर व पोरा का निरीक्षण किया। मदिरा के स्टॉक पर लगे सुरक्षा क्यूआर कोड की जांच की गई। सभी लाइसेंसी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री के लिए निर्देशित किया गया। टीम ने नगला मसंद में भी दबिश दी। यहां से 38 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अल्कोहलयुक्त दवाओं व टिंचर विक्रेताओं के यहां छापेमारी को टीम गठित
शासन स्तर से मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के नाम पर केवल अल्कोहलयुक्त औषधियों एवं टिंचर की विक्रय किए जाने को लेकर छापेमार कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने तहसीलबार संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों में तहसील क्षेत्र के संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी, ड्रग निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी , आबकारी निरीक्षक संबंधित क्षेत्र को नामित किया गया है। यह टीमें इन औषधियों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के लिए छापेमारी करेंगी।
विज्ञापन