फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Team of Raman Inventors captured the trophy

Hathras News: रमन इन्वेंटर्स की टीम ने ट्राॅफी पर किया कब्जा

Sat, 18 Mar 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Team of Raman Inventors captured the trophy
डीआरबी इंटर कॉलेज में क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही चार दिवसीय क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। रमन इन्वेंटर्स की टीम ने ट्रॉफी जीती। चयनित पुरुषों की चार टीमों रमन इन्वेंटर्स, कलाम लांचर्स, पटेल यूनाईटर्स एवं जोशीले ध्यानचंद के मध्य क्रिकेट एवं महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रिकेट कर फाइनल मैच पटेल यूनाईटर्स एवं रमन इन्वेंटर्स के मध्य खेला गया। इसका उद्घाटन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक योगेश माहौर एवं प्रधानाचार्य दलवीर सिंह ने टॉस करवाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित 20-20 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पटेल यूनाईटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए एवं रमन इन्वेंटर्स को 149 रन का लक्ष्य दिया। पटेल यूनाईटर्स के लिये विकास ने सर्वाधिक 30 एवं रामगोपाल यादव ने 26 रन बनाए। रमन इन्वेेंटर्स के सुनील शर्मा ने तीन एवं मनोज शर्मा ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जबाब में रमन इन्वेंटर्स की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर विजय हासिल कर ली। रमन इन्वेंटर्स के लिये धीरज ने सर्वाधिक 43 एवं अभिषेक ने 28 बनाए, जबकि पटेल यूनाईटर्स के मानवेंद्र ने दो, नरेंद्र ने दो एवं रेनू कुमार ने दो विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच धीरज को चुना गया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज पटेल यूनाईटर्स के मानवेंद्र सिंह को चुना गया। उन्होंने सर्वाधिक 12 विकेट लिए एवं अपनी टीम के लिये 68 रनों का योगदान दिया। टूर्नामेंट में पटेल यूनाईटर्स के रामगोपाल यादव ने सर्वाधिक 152 रन बनाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवनेश रहीं बैडमिंटन टूर्नामेंट की विजेता
महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच डॉली एवं कृतिका आर्य के मध्य हुआ। डॉली ने 15-08, 14-15, 15-10 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मैच भुवनेश बैराठ एवं पूनम शर्मा के मध्य हुआ। भुवनेश बैराठ ने 15-4, 15-3 के अंतर से जीत हासिल की। फाइनल मैच डॉली एवं भुवनेश बैराठ के मध्य हुआ। इसमें भुवनेश बैराठ 15-12, 15-6 के अंतर से जीतकर टूर्नामेंट विजेता बनीं।


इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका
गौरव पचैरी, प्रवीन उपाध्याय अंपायर एवं सुरजीत सिंह निर्णायक रहे। स्कोरिंग सौरभ चंद्रा, दिव्यांश एवं लक्ष्य गुप्ता ने की। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश पाल सिंह, लाखन सिंह, डॉ. राम निवास दुबे, मुकेश सिंह, जयनाथ सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed