फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher teacher showing fake student numbers suspended

फर्जी छात्र संख्या दर्शाने वाले शिक्षक शिक्षिका सस्पेंड

Thu, 19 Sep 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher teacher showing fake student numbers suspended
फर्जी छात्र संख्या दर्शाने वाले शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में गुरसौटी, बरौस के प्राइमरी स्कूल में मिली थीं खामियां
डीएम की आख्या पर बीएसए ने की निलंबन की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। फर्जी छात्र संख्या दर्शाने वाले शिक्षक और शिक्षका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों डीएम द्वारा किए गए निरीक्षण में सादाबाद के गुरसौटी और बरौस के प्राइमरी स्कूल में काफी कमियां मिलीं थीं। डीएम की आख्या पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सात सितंबर को सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय गुरसौटी का निरीक्षण किया था। यहां पर शिक्षक गोपाल कृष्ण वर्मा मिले थे। काफी अनियमितताएं मिलीं थीं। इसी दिन प्राथमिक विद्यालय बरौस का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपस्थित छात्र संख्या से अधिक छात्र संख्या उपस्थिति रजिस्टर में दर्शा रखी थी।
विज्ञापन

इन दोनों की विद्यालयों के निरीक्षण में अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। डीएम ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को भेजी और अब बीएसए ने दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि एक शिक्षिक व एक शिक्षिका को छात्र संख्या में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed