लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की टॉपर तनुजा सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सोनई निवासी तनुजा सिंह के पिता कंचनवीर सिंह सरकारी सेवा में हैं। उनकी बड़ी बहन का पुलिस में एसआई हैं। छोटा भाई कपिल कुमार सिंह लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ही नौवीं कक्षा का छात्र है। अब तनुजा सिंह का सपना आईआईटी के माध्यम से इंजीनियरिंग करने का है।
वह इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं और अपनी कार्य प्रणाली से वह नए आयाम स्थापित करना चाहती हैं। तनुजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और समस्त शिक्षकों को दिया है। इस मौके पर डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, समस्त स्टाफ व टॉपर तनुजा के परिजनों ने उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।