फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tannu, muskan, Suzata and Swarnima got first in competition

मेंहदी में तनू, निबंध में मुस्कान, पोस्टर में सुजाता व क्विज में स्वर्णिमा ने मारी बाजी

Tue, 22 Dec 2020 10:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tannu, muskan, Suzata and Swarnima got first in competition
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नवीपुर स्थित श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने मेंहदी, निबंध, पोस्टर, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया।
मेंहदी प्रतियोगिता में श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा तनू ने प्रथम, सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेेज की छात्रा अनुराधा अग्निहोत्री ने द्वितीय और सुरजोबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा सदफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेेज की छात्रा मुस्कान वर्मा, आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा बबली, गोला व श्री उचंकौ आविनि इंटर कॉलेज की छात्रा काजल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में सुजाता कुमारी, प्राची और तान्या शर्मा ने बाजी मारी। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल कोका की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एवीएन कॉलेज के विद्यार्थी रहे। तीसरा स्थान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान बागला कॉलेज की छात्रा स्वर्णिमा भारती ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर राजकीय हाईस्कूल कोका के सुमित कुमार निर्भय की टीम रही। क्विज में डीआरबी इंटर कॉलेज के कुशल भारतीय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग जरूर करें मतदान : डीएम
इससे पूर्व मंगलवार को स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सरस्वती मां के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। यहां पर विशेष अतिथि एडीएम जेपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी मीणा व डीआईओएस सुनील कुमार ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दृृढ़ संकल्प होकर लगन से किसी भी कार्य को किया जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। दैनिक जीवन में अनुशासित रहकर क्रियाशील रहना चाहिए। डीएम ने मतदान अवश्य करने की बात पर जोर दिया।

एडीएम ने कहा कि यदि योजनाबद्ध तरीके किसी भी कार्य को किया जाए तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ प्रीतिका शर्मा, प्रबंधक मीरा कौशिक, प्रधानाचार्या विमला भारत, आरती सिंह, विकाश कौशिक, उमेश कुमार, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed