{"_id":"588251dd4f1c1b4216eff160","slug":"tanker-truck-pakdin-106-cows-six-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर-ट्रक से 106 गायें पकड़ीं, छह की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर-ट्रक से 106 गायें पकड़ीं, छह की मौत
अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
कार्गो ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरी गायें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने पुरदिलनगर मार्ग से 106 गोवंश के मवेशियों को ले जाते हुए एक टैंकर और कार्गो ट्रक को पकड़ा है। वाहन चालक और क्लीनर भाग जाने में सफल रहे। टैंकर में लदीं छह गायों की मौत हो गई। दूसरे ट्रक में भरी गायों को हाथरस गोशाला भेज दिया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दिया। तनाव के मद्देनजर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई।
बता दें कि हसायन थाने की जरैरा पुलिस चौकी पर सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बुधवार की रात में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। सुबह लगभग तीन बजे एक ट्रक को जब चेक करने के लिए पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो यह ट्रक बैरियर तोड़कर भाग निकला। इसके पीछे एक बड़ा टैंकर भी तेजी से निकल गया। वासरलैस पर इसकी इत्तला तुरंत आसपास के थानों को भी दे दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पुरदिलनगर रेलवे फाटक के पास चेकिंग में जुट गई। दोनों वाहनों के चालकों ने पुलिस को देखकर फाटक से पहले ही छलांग लगा दी और अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे।
दोनों गायों से लदे वाहनों की देखरेख के लिए एक बोलेरो गाड़ी भी साथ चल रही थी, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़कर निकल गई। इस मामले की जानकारी जैसे ही नगर में पहुंची तो बड़ी संख्या में हिंदूवादी कोतवाली पहुंच गए। ट्रक में ठूंस ठूंसकर गायें लदी थीं। इन्हें देखकर लोगों का पारा चढ़ गया। पुलिस ने गायों से लदे टैंकर को एटा रोड पर एक गढ्ढे में उतरवाया तो 36 में से छह गायें मरी निकलीं। ट्रकों में लदीं गायों को नगर के युवकों ने एक-एक करके उतारा और किसानों के सुपुर्द कर दिया। इधर, दूसरे ट्रक को हाथरस गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेंद्र सिंह चौहान, विवेकशील राघव, विपिनलाल, कृष्णा यादव, उपेंद्र वार्ष्णेय, देवदत्त वर्मा, विजयभारत कुलश्रेष्ठ, कमल वार्ष्णेय नवमान ने कहा कि सपा सरकार की उदासीनता के चलते गौवंश हत्या पर रोक नहीं लग रही है। उल्टे अनेक तरीकों से गायों की कट्टी के लिए तस्करी जारी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हथियारों के बल पर दो भैंस को ले गए
सासनी में गुरुवार रात सशस्त्र बदमाश क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों से जबरन तीन भैंस गाड़ी में लाद कर ले गए। ग्राम बिर्रा के जंगल में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान पर धाबा बोल दिया। गांव बिर्रा निवासी रमेश चंद्र पुत्र हरप्रसाद खेतीबाड़ी करके अपने परिवार को पालते हैं। गुरुवार रात वह अपने खेतों पर लगे नलकूप पर सो रहे थे। वहीं पर उसकी दो दुधारू भैंस बंधी थी। रात को हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाशों ने नलकूप स्वामी को दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया और दोनों भैंसों को ले गए। उधर, ग्राम तिलौठी निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र किशनलाल अपने घर सो रहे थे। घर में भैंस बंधी थी। हथियारों से लैस बदमाश घर में घुस आए और तमंचा के बल पर भैंस खोलकर गाड़ी में लाद ली। शोर सुन कर भाई नन्न्ूामल व उसकी पत्नी संतोष की नींद खुल गई। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर संतोष को घायल कर दिया। आरोप है कि हाथ से अंगूठी ले गए।