{"_id":"5f4d3e448ebc3ee4fe33ccba","slug":"take-care-on-facility-in-covid-hospital-hathras-news-ali2426082162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में सुविधाओं पर दिया जाए विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में सुविधाओं पर दिया जाए विशेष ध्यान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त एल-वन तथा एल-टू अस्पतालों में पीने के पानी के लिए कैंपर की व्यवस्था कराई जाए।
मरीजों को अच्छी गुणवत्ता वाला खाना उपलब्ध कराया जाए। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई शिकायत आती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मियों द्वारा दिन में दो बार वार्ड और टॉयलेट की सफाई की जाए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि एल-वन और एल-टू के प्रभारी अधिकारी यदि मरीजों की सुरक्षा के मकसद से पुलिसकर्मी या पीआरडी के जवान की आवश्यकता समझते हैं तो संबंधित थाने से समन्वय स्थापित कर पुलिसकर्मी/पीआरडी के जवान की मांग कर सकते हैं। बार-बार सर्विलांस के बावजूद जिन क्षेत्रों में केस निकल रहे हैं, वहां पर कैंप लगाकर सैंपलिंग कराई जाए।