{"_id":"608458238ebc3e8dbc0f4826","slug":"take-care-and-be-cautious-don-t-be-afraid-at-all-hathras-news-ali261815213","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी बरतें और सतर्क रहें, भयभीत बिल्कुल न हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी बरतें और सतर्क रहें, भयभीत बिल्कुल न हों
विज्ञापन
डॉ.एमसी गुप्ता,वरिष्ठ चिकित्सक
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता कोरोना को मात देने के बाद फिर से अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। उनका कहना है कि लोग कोरोना से भयभीत न हों बल्कि इसे लेकर सतर्क रहें। जैसे ही कोरोेना के लक्षण उन्हें दिखाई दें तो वह अपनी जांच कराएं और फिर चिकित्सक के अनुसार अपना उपचार शुरू कर दें।
पिछले साल जब कोरोना का संक्रमण शुरू हुआ तो डॉ. एमसी गुप्ता भी कोरोना की चपेट में आ गए। उन्होंने अपना उपचार कराया और पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। उसके बाद वह लगातार मरीजों को देख रहे हैं। वह कोरोना वायरस से बचाव का संदेश लगातार लोगों को दे रहे हैं और सावधानी बता रहे हैं। डॉ. गुप्ता का कहना है कि कोरोना को लेकर सावधानियां बेहद जरूरी हैं।
लोग सामाजिक दूरी बनाए रखें। हाथ धोते रहें और सैनिटाइज करते रहें। मास्क अवश्य पहनें और इसे सही तरीके से लगाएं। मास्क को बार-बार छुएं नहीं। जैसे ही किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई दे तो वह अपनी जांच कराए। उनका कहना है कि कोरोना का भय लोगों में ज्यादा है। साधारण फ्लू भी हो सकता है। वर्तमान में कोविड के जो लक्षण हैं, उनमें दस्त, सुनाई कम देना, स्वाद नहीं आना जैसे भी लक्षण हैं।