फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Take action against BLO who does not work: Ravindra

कार्य न करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करें : रविंद्र

Thu, 30 Nov 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Take action against BLO who does not work: Ravindra
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त। स्रोत : सूचना विभाग  - फोटो : Samvad
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक रविंद्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने अभियान में कार्य न करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसी मतदाता सूची का उपयोग किया जाएगा। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होंगी, उतने ही अच्छे एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया जा सकता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा कोई भी युवा मतदाता बनने से न छूटने पाए। शत-प्रतिशत पात्र युवाओं को मतदाता बनाने के साथ ही मृतक और निवास क्षेत्र छोड़ चुके मतदाताओं के नाम सूची में न रहें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदान केद्रों के लिए बूथ स्तरीय एजेंट की नियुक्ति जल्द से जल्द करने को कहा ताकि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवस के अवसर पर उच्चाधिकारियों द्वारा बूथों का निरीक्षण किया जाता है। नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किए जाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन स्वीप के माध्यम से किया जा रहा है। जिले में कुल 1295 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1141116, सर्विस मतदाताओं की संख्या 4699 एवं 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 16705 है। दिव्यांग मतदाता 6648 तथा जनपद में लिंग अनुपात 857 तथा इपिक अनुपात 61.12 प्रतिशत है।





बैठक में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह तथा अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए सुझाव दिए। प्रतिनिधियों ने बताया कि बूथ संख्या 249, 242 में वोटर्स का नाम मतदाता सूची में अलग-अलग बूथों पर दर्ज है।



तहसील सासनी के ग्राम पंचायत शंकरगढ़ में बने बूथ पर जाने का रास्ता नहीं है। साथ ही अवगत कराया गया कि कुछ बूथों पर बीएलओ द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है। रोल प्रेक्षक ने समस्त संबंधित आरओ और एआरओ को बूथों पर आ समस्याओं की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed