{"_id":"59d12c6a4f1c1bae538b53d3","slug":"tajsea-touched-by-the-heightsen-line-four-teens-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशेन लाइन से छुआ ताजिया, चार किशोर झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशेन लाइन से छुआ ताजिया, चार किशोर झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो सासनी/हाथरस।
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
हाई टेंशन
- फोटो : Amar Ujala
मुहर्रम के मौके पर ताजियों को जुलूस निकलने के दौरान एक ताजिया बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे चार किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
आनन-फानन झुलसे युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। इन चारों में से दो की हालत अधिक गंभीर बताई गई है। यह दुर्घटना आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हुई। रविवार को क्षेत्र के गांव नगला भूरा से ताजिये लेकर सोहेल पुत्र फजरुद्दीन, रिहान पुत्र दुले खां, नासिर पुत्र अख्तर, कंभू पुत्र चंदा निवासीगण नगला भूरा अपने साथियों के साथ कस्बे में निकलने वाले जुलूस में शामिल होने के लिए सासनी की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह गांव के ईदगाह के पास पहुंचे तो इस दौरान उनकी उनकी ताजियानुमा छड़ 33 हजार की हाईटेंशन की लाइन से टकरा गई। इसके चलते छड़ पकड़े चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में चारों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां सोहेल एवं कंभू की हालत गंभीर बताई गई है।