{"_id":"63f0cf908d92ee61ba073ad8","slug":"tad-train-will-run-again-from-today-hathras-news-c-2-1-47242-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आज से फिर दौड़ेगी टीएडी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आज से फिर दौड़ेगी टीएडी ट्रेन
Sat, 18 Feb 2023 06:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। हाथरस जंक्शन होते हुए अलीगढ़ व टूंडला का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। दो साल बाद फिर से टीएडी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान मुरी, कटियार, टीएडी सहित कई ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था। अब होली को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए टीएडी का परिचालन शनिवार से किया जाएगा।
यह ट्रेन अलीगढ़ से चलकर दोपहर दो बजे हाथरस जंक्शन पर आएगी। टूंडला से चलकर वापसी में 10.40 बजे हाथरस जंक्शन पर पहुंचेगी। हाथरस जंक्शन स्टेशन मास्टर धर्म सिंह का कहना है कि टीएडी का संचालन शनिवार से होगा।