फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Symbolic hunger strike in support of Sonam Wangchuk in Sadabad

Hathra News: आलू भाव वृद्धि के लिए किसानों ने किया हवन, सोनम वांगचुक के समर्थन में की सांकेतिक भूख हड़ताल

Mon, 20 Jul 2026 09:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 09:39 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सादाबाद तहसील परिसर में भाकियू पदाधिकारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। किसानों ने आलू के उचित एवं लाभकारी मूल्य के लिए आलू भाव वृद्धि यज्ञ भी किया।

विज्ञापन
Symbolic hunger strike in support of Sonam Wangchuk in Sadabad
हवन करते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले 20 जुलाई को सादाबाद तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने आलू के उचित एवं लाभकारी मूल्य के लिए आलू भाव वृद्धि यज्ञ किया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सांकेतिक भूख हड़ताल भी की गई। 

विज्ञापन


अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह ने किया। चंद्रेश और युवा जिला अध्यक्ष मंगलेश यादव ने कहा कि आलू किसानों को उनकी फसल का लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से ऐसी नीति बनाने की मांग की, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसान भी सरकारी खरीद व्यवस्था में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सादाबाद मंडी में मक्का खरीद केंद्र पर अधिकारियों की अनुपलब्धता के कारण किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। भाकियू नेताओं ने मांग की कि वर्तमान में निर्धारित 1200 क्विंटल की खरीद क्षमता बढ़ाकर 1500 क्विंटल की जाए और खरीद की अंतिम तिथि में 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाए, ताकि सभी किसान अपनी मक्का समय पर सरकारी मंडी में बेच सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। मौके पर तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्मा, विश्वजीत आर्य, दिगंबर सिंह ओमवीर सिंह, ओमप्रकाश, राजकुमार, उदयवीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, रघुवीर सिंह, प्रेमचंद शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed