फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Suspension of Xen irrigation: Commissioner

एक्सईएन सिंचाई को निलंबित किया जाए: कमिश्नर

Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Suspension of Xen irrigation: Commissioner
फरियादियों की शिकायतें सुनते कमिश्नर, डीआईजी और डीएम। - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा और डीआईजी आरपीएस यादव ने हाथरस में आयोजित तहसील दिवस का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने तहसील दिवस में एक्सईएन सिंचाई की गैरहाजिरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए उनके निलंबन की संस्तुति शासन को भेजने के आदेश दिए। डीएम ने तहसील दिवस में गैरहाजिर डीपीआरओ का वेतन रोकने और तहसील दिवस पंजिका में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का ब्योरा दर्ज नहीं मिलने पर जिम्मेदार राजस्व लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए चार दिन में निस्तारण का   ब्योरा पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को हाथरस में तहसील दिवस के दौरान दोनों अफसरों के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। कमिश्नर ने तहसील दिवस पंजिका तलब कर तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति का मुआयना किया। तहसील दिवस पंजिका में प्रार्थना पत्रों का निस्तारण लंबित मिलने और कार्यवाही का ब्योरा दर्ज नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसमें तत्काल सुधार लाने के लिए एसडीएम को कड़े निर्देश दिए और कहा कि तहसील दिवस के लंबित प्रार्थनापत्रों के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


डीएम अमित कुमार सिंह ने एसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों के साथ हाथरस में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों से अपेक्षा की। तहसील दिवस में दर्ज 223 प्रार्थना पत्रों में से 55 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत दी गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने जांच करके 52 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed