{"_id":"5d1cf4358ebc3e3c7e7da29f","slug":"suspended-two-cleaner-snbnddhikrn-on-block-hathras-news-ali2074451152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सफाईकर्मी सस्पेंड, ब्लॉक पर किया संबंद्धीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सफाईकर्मी सस्पेंड, ब्लॉक पर किया संबंद्धीकरण
विज्ञापन
दो सफाईकर्मी निलंबित, ब्लॉक से संबद्ध
एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक मुरसान के दो राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है। दोनों सफाईकर्मियों को ब्लॉक मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी को नामित कर दिया है।
एडीओ पंचायत मुरसान ने विभिन्न आरोप लगाते हुए राजस्व ग्राम लखूपुरा में तैनात सफाई कर्मी तौफीक अहमद और खेरिया ढहर में तैनात सफाईकर्मी उमाशंकर के खिलाफ अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दोनों सफाईकर्मी अपनी तैनाती वाले राजस्व ग्राम से बिना अनुमति के गैरहाजिर रहते हैं।
सफाई कार्य नहीं करना, उपस्थिति पंजिका अपनी अभिरक्षा में रखना, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना आदि आरोप लगाए गए हैं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने दोनों सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों सफाईकर्मियों की जांच एडीओ पंचायत सहपऊ को दी गई है। दोनों सफाई कर्मियों को ब्लॉक मुरसान मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।