{"_id":"66e431dc80e5c982370d5045","slug":"suspended-employee-of-mg-polytechnic-dies-due-to-electric-shock-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सबमर्सिबल सही करते समय आया करंट, पॉलिटेक्निक के निलंबित कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सबमर्सिबल सही करते समय आया करंट, पॉलिटेक्निक के निलंबित कर्मचारी की मौत
Fri, 13 Sep 2024 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:07 PM IST
सार
अजीत सिंह एमजी पॉलिटेक्निक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उन पर पूर्व में ही निलंबन की कार्रवाई हुई थी। वह पॉलिटेक्निक के आवास में ही रहते थे। घर की सबमर्सिबल को सुधारते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मृतक अजीत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के एमजी पॉलिटेक्निक आवास में खराब सबमर्सिबल सुधारते समय करंट की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के निलंबित कर्मचारी की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
50 वर्षीय अजीत सिंह एमजी पॉलिटेक्निक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मृतक के बेटे उपदेश ने बताया कि उनके पिता पर पूर्व में ही निलंबन की कार्रवाई हुई थी। वह पॉलिटेक्निक के आवास में ही रहते थे। 13 सितंबर की सुबह घर की सबमर्सिबल को सुधारते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे अजीत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन