फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Supply of essential commodities disrupted due to continuous rain

Hathras News: निर्बाध बारिश से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित

Fri, 13 Sep 2024 03:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 13 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Supply of essential commodities disrupted due to continuous rain
निर्बाध बारिश के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाजार नहीं खुल पाए। सुबह बाजारों में होने वाली दूध, ब्रेड व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। कारखानों में लेबर के नहीं पहुंचने से उत्पादन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से शुरू होने वाली दूध, ब्रेड और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुबह 10 बजे के बाद हो पाई। बाजारों में जगह-जगह बिकने वाली बेड़ईं, कचौड़ी के साथ परचून की दुकानें भी नहीं खुल सकीं। शहर के मुख्य बाजारों में कुछ दुकानें खुली, लेकिन सड़कों पर ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही। चूंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी इसी तरह बारिश होने की चेतावनी जारी की है, इसलिए माना जा रहा है शुक्रवार को भी बाजार का हाल ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन




सामान्य रूप से सुबह पांच बजे ब्रेड की गाड़ी आ जाती थी, लेकिन आज दुकान खोलने के दो घंटे बाद माल आ पाया है। लोगों को ब्रेड के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुभम कुमार, ब्रेड-बिस्किट विक्रेता।
----
आज बारिश के कारण काफी दिक्कत हुई है। सुबह सात बजे हम दुकान खोल लेते हैं, लेकिन लेबर न आने के कारण 10 बजे के बाद दुकान खोल पाए हैं। बावजूद इसके आज बाजार में ग्राहकों की कमी है।
-संजय कुमार, परचून दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed