{"_id":"6467747b1e4b957f450fad53","slug":"summer-vacation-in-schools-up-to-class-eight-from-may-20-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कक्षा आठ तक के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से, 15 जून तक रहेंगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कक्षा आठ तक के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से, 15 जून तक रहेंगी छुट्टियां
Fri, 19 May 2023 06:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 06:37 PM IST
सार
20 मई से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
गर्मी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी में ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की आस अब पूरी हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 20 मई से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्म कालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। यह अवकाश 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना विद्यालय जाने वाले बच्चों को करना पड़ रहा है। यह बच्चे तेज धूप में विद्यालय से पढ़कर लौटकर आते हैं और घर पर निढ़ाल हो कर पड़ जाते हैं। विद्यार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने पूर्व में विद्यालयों का समय भी बदला था।
विज्ञापन
इसके बावजूद विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इन बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। बीएसए राहुल कुमार पंवार ने बताया कि 20 मई से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन