{"_id":"645e801311fdbec9fe09f17e","slug":"students-surprised-by-the-sudden-result-of-the-examination-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अचानक परीक्षा परिणाम आने से चौंके विद्यार्थी, खत्म हुई बेकरारी, कई दिनों से था इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अचानक परीक्षा परिणाम आने से चौंके विद्यार्थी, खत्म हुई बेकरारी, कई दिनों से था इंतजार
Fri, 12 May 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 11:36 PM IST
सार
परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप पर अपना परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। सफल हुए विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की जानकारी एक-दूसरे को देने में जुट गए।
विज्ञापन
सीबीएसई 12वी परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के बाद खुशी में सेल्फी लेतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। सीबीएसई ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। इससे विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रबंधन भी चौंक गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी होनी की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिणाम जानने के बाद सफल हुए परीक्षार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई, जबकि जो विद्यार्थी असफल रहे या फिर उन्हें उम्मीद के अनुरूप अंक नहीं मिले, तो वह मायूस नजर आए।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप पर अपना परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। सफल हुए विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की जानकारी एक-दूसरे को देने में जुट गए। परिजन और रिश्तेदार भी परीक्षार्थियों को फोन कर उनके रिजल्ट के बारे में जानकारी लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन