{"_id":"8346dfc0b88246e343de68e9c437af5a","slug":"students-receiving-awards-faces-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। गांव परसारा स्थित साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। समारोह में एएमयू और शिक्षा जगत के कई प्रमुख लोग मंचासीन थे।
समारोह की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके की। स्कूल के प्रधानाचार्य और सचिव प्रो. नफीस अहमद के नेतृत्व में सभी अतिथियों का बुके भेंटकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्कूल के नन्ने-मुन्ने बच्चों ने कव्वाली, गीत, नृत्य, व देश भक्ति से ओत-प्रोत नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पुरस्कार वितरण में अतिथियों ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में काफी अभिभावक व विद्यार्थी भी शामिल हुए।
विज्ञापन