फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students of Sokhna will study in primary

Hathras News: प्राथमिक सीर में पढ़ेंगे सोखना के छात्र-छात्राएं

Mon, 17 Nov 2025 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Students of Sokhna will study in primary
मेंडू रोड स्थित सोखना का प्राथमिक विद्यालय अब प्राथमिक विद्यालय सीर के साथ संचालित होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब इस स्कूल के 226 छात्र-छात्राओं को करीब एक किलोमीटर दूर के गांव सीर में पढ़ने के लिए जाना होगा। सोखना का भवन जर्जर होने और शनिवार को इसके बरामदे की छत गिरने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पत्र के जरिए निर्देश देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र आलोक श्रीवास्तव ने कहा है कि 15 नवंबर को बरामदे की छत के पत्थर गिर गए थे। इसके साथ ही दो कमरे भी जर्जर हो चुके हैं, जर्जर भवन में शिक्षण कार्य करने पर अप्रिय घटना घटित होने के संबंध में प्रधानाध्यापक ममता पाठक ने आख्या दी थी। इस दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय संचालन की अनुमति मांगी गई थी। उल्लेखनीय है कि विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था और यह वर्षों से जर्जर अवस्था में है। प्रधानाध्यापक ने 11 नवंबर को बीईओ नगर क्षेत्र को फोटो सहित लिखित शिकायत भेजकर आख्या दी थी कि बरामदे की छत के गर्डर लटके हुए हैं और गिरासू हैं। यह भी बताया गया था कि इसी बरामदे में कक्षा 1 और 2 के बच्चों की कक्षाएं संचालित होती हैं। विद्यालय में 226 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। चार दिन पहले की गई शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई निरीक्षण या कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे जैसे ही छत गिरी, विद्यार्थियों के परिजन दौड़कर स्कूल पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed