{"_id":"6750bbf7a16ee911c9033f37","slug":"student-tried-to-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-a-goods-train-leg-chopped-off-hathras-news-c-62-1-sali1024-103065-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मालगाड़ी के आगे कूदकर छात्रा ने की जान देने की कोशिश, पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मालगाड़ी के आगे कूदकर छात्रा ने की जान देने की कोशिश, पैर कटा
Thu, 05 Dec 2024 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा की छात्रा ने गृहक्लेश के चलते बुधवार की सुबह जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गाड़ी के आते ही छात्रा एक तरफ गिर गई, लेकिन उसके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए। एक पैर कट गया तो दूसरे पैर की अंगुलियां कट गईं। घायल छात्रा का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर मां ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। रात में तो सबकुछ ठीक रहा। सुबह होते ही छात्रा के पिता काम पर निकल गए।
इसके बाद छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल पढ़ने पहुंच गई। भाई उसे स्कूल के गेट पर ही छोड़कर चला गया। भाई के जाते ही वह कस्बा से पांच किमी दूर जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और ट्रेन आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली की ओर से जैसे ही एक मालगाड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन पर आई, वैसे ही छात्रा ने उसके आगे कूदने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही वह गिर गई और उसके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए। लहूलुहान हालत में छात्रा को वहां मौजूद लोगों ने सीएचसी सहपऊ पहुंचाया। वहां उसके परिजन भी पहुंच गए।