फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   student show their science model in exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों के दिमाग की कलाकारी

Thu, 12 Mar 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
student show their science model in exhibition
प्रदर्शनी में अतिथियों को अपना प्रोजेक्ट दिखाते छात्र। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज में बेसिक के स्कूलों की जनपदीय गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया। यहां पर गणित और विज्ञान के मॉडल और क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को यह प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सभी विकास खंडों के पूर्व में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। निर्णायक मंडल में मनोज शर्मा प्रवक्ता रसायन विज्ञान बागला कॉलेज, ओपी सिंह पूर्व प्रवक्ता भौतिक विज्ञान मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई ने बच्चों द्वारा पेश किए गए मॉडल का निरीक्षण किया। यहां पहुंचे बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न दिए। इस मौके पर डीसी एसएन सिंह, सुनीता सिंह, संजीव कुमार, पतिराम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गणित/विज्ञान क्विज में ये रहे विजयी
रमाकांत उप्रावि हतीसा मुरसान प्रथम
आदित्य कुमार उप्रावि सिखरा सहपऊ द्वितीय
लकी चौधरी उप्रावि ढकरई सादाबाद तृतीय
मनोज कुमार उमावि नगला अडू हाथरस चतुर्थ
कपिल उप्रावि गुतहरा सहपऊ पंचम
गणित/विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में ये रहे अव्वल
मोनिका उप्रावि रतनगढ़ी हाथरस, प्रथम
विवेक राज उप्रावि सासनी, द्वितीय
रेशमा कुमारी उप्रावि सुमिरत गढ़ी, तृतीय
तनु कुमारी उप्रावि बासअमरू सादाबाद, चतुर्थ
शाहिद अली उप्रावि झगरार सादाबाद, पंचम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed