{"_id":"4b668e7f07fcee9f5affd33db5d6fbc5","slug":"student-read-koutilya-chankya-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौटिल्य-चाणक्य नीति का अध्ययन करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौटिल्य-चाणक्य नीति का अध्ययन करें विद्यार्थी
hathras
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सेठ फूलचंद्र बागला महाविद्यालय में मंगलवार को रक्षा अध्ययन विभाग एवं रक्षा अध्ययन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दो महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रथम सत्र में एनसीसी हाथरस बटालियन के कमान अफसर ने विद्यार्थियों को अभिप्रेरणापरक अत्यंत ओजपूर्ण आख्यान दिया। कर्नल कौशल ने विद्यार्थियों को सैंन्य जीवन की विशेषताओं से अवगत कराया और सैन्य चयन प्रणाली, दल भावना, देश प्रेम की तथ्यपरक जानकारी प्रदान की। युवाओं को प्रेरित करने के लिए डिफेंस सेवाओं की नागरिक सेवाओं से तुलनात्मक समीक्षा देकर विद्यार्थियों को उत्साहित किया। उन्होने सभी छात्र छात्राओं को सैन्य पहलूओं क गूढ़ तथ्यों से अवगत कराया। द्वितीय सत्र में हुए एक संवाद राष्ट्र के लिए (जेएनयू एवं जादवपुर विवि) कार्यक्रम में 9 फरवरी व 11 फरवरी को घटे घटनाक्रम पर व्यापक समीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा ने रक्षा अध्ययन विभाग की एक्सटेंशन गतिविधि पर हर्ष व्यक्त किया और विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लि यथासंभव प्रयास और संसाधन उपलब्ध कराने पर बल दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. कौशलेश सिंह और डॉ. एसपीएस चौहान ने कौटिल्य की चाणक्य नीति अर्थशास्त्र का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। संयोजक डॉ. यूपी सिंह, सहसंयोजक डॉ. वीरेश कुमार ने प्रोत्साहन बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. पीपी सिंह, डॉ. कमला मिढ्डा, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मोहम्मद दानिश, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. एके बसंल, डॉ. पीडी राठी, रक्षा अध्यययन परिषद की अध्यक्ष निधि सिंह, उमेश कुमार, पूजा रानी, नरेश सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।