फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   student protest for bad result.

फेल होने पर छात्रों ने किया हंगामा

Fri, 29 Nov 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
student protest for bad result.
प्रेमरघु पैरा मेडिकल में हंगामा कर रहे छात्र छात्राओं को समझाते सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
स्थानीय आगरा रोड स्थित एक पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान इंस्टीट्यूट के स्टाफ से छात्र-छात्राओं की तीखी नोकझोंक हुई और काफी देर तक बखेड़ा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के समक्ष हंगामा कर रहे विद्यार्थियों का आरोप था कि उनके फीस से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। कुछ छात्र-छात्राओं का इस बार उनसे पास कराने के नाम पर ज्यादा रुपये लिए गए, लेकिन फिर भी वह कई सब्जेक्ट में फेल हैं। कुछ विद्यार्थियों ने वहां तालाबंदी भी कर दी। सीओ सिटी व अन्य अधिकारियों ने समझा-बुझाकर इन्हें शांत कराया। वहीं, मेडिकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

स्थानीय आगरा रोड पर प्रेम रघु पेरा मेडिकल इंस्टीट्यूट है। वहां पीछे आवासीय विद्यालय है और पेरा मेडिकल के कुछ विद्यार्थी यहां रहकर भी बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। हाल में ही जब इन विद्यार्थियों का रिजल्ट आया तो वह अपने नंबर देखकर अचंभित रह गए। इसमें से 90 फीसदी विद्यार्थी फेल थे। इसी बात पर इन विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। यह छात्र-छात्राएं विद्यालय के पार्क में एकत्रित होने लगे। इन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इनका आरोप था कि इंस्टीट्यूट में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मनमानी फीस वसूली जा रही है। इस बार उन्हें पास कराने के नाम पर बीस हजार रुपये अधिक वसूले गए, लेकिन अब रिजल्ट में काफी विद्यार्थी फेल हैं। शोरशराबा मचने पर वहां जब कर्मचारी आ गए तो छात्र-छात्राओं से इनकी तड़का-भड़की और झड़प हो गई। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज भी की गई है। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी रामशब्द यादव व कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे विद्यार्थियों को शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि यदि वह कोई तहरीर देंगे तो पुलिस उस पर एक्शन लेगी। इसके बाद पुलिस ने इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. पीपी सिंह से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

खराब रिजल्ट आने से बीमार हो गया एक छात्र
कॉलेज परिसर में बीमार छात्र अवधेश यादव का कहना था कि रिजल्ट खराब आने की वजह से वह काफी परेशान है और विस्तर से नहीं उठ पा रहा है। उसे मानसिक रूप से टार्चर भी किया जा रहा है। उसे बुखार है। वह इसकी वजह से परेशान है। उसके सहपाठियों का भी यही कहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध धन उगाही व अतिरिक्त फीस लेने के छात्र-छात्राओं के आरोप पूरी तरह गलत हैं। नियमानुसार ही फीस ली गई है। कुछ स्टूडेंट का रिजल्ट खराब आया है। इसकी वजह से इनमें रोष है। बीएएमएस के प्रथम वर्ष के यहां के एक विषय की परीक्षा में 37 में केवल 3 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 52 में से 12 ही पास हैं। यह कॉलेज परीक्षा केंद्र भी नहीं था। कॉपियां भी बाहर ही जांची गई हैं। इसी कॉलेज की नहीं बल्कि कई अन्य कॉलेजों का भी रिजल्ट खराब आया है। यह विद्यार्थी आगरा में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से जाकर भी मिल आए हैं। विद्यालय प्रशासन की इसमें कोई कमी नहीं है।

- डॉ.पीपी सिंह, डायरेक्टर प्रेम रघु पेरा मेडिकल इंस्टीट्यूट
खराब रिजल्ट आने पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया है। उनका यह भी आरोप था कि उनसे मनमानी फीस वसूली जाती है। अवैध धन उगाही का भी आरोप लगाया है। यदि विद्यार्थी प्रार्थना पत्र देंगे तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल, उनके अभिभावकों को बुलाया गया है।
- रामशब्द यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed