फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   student gathering in college for admission

बागला कॉलेज व सरस्वती कॉलेज में प्रवेश को मारामारी

Sun, 30 Aug 2020 10:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
student gathering in college for admission
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

- सीटों की अपेक्षा दोगुने विद्यार्थियों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन
- दोनों ही कॉलेजों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का होगा चयन
- बागला डिग्री कॉलेज में आज से होंगे प्रवेश आवेदन पत्र जमा
शहर के बागला डिग्री कॉलेज में बी. कॉम और सरस्वती डिग्री कॉलेज में बीएसएसी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काफी मारामारी है। यहां पर मौजूद सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दोनों ही कॉलेजों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों के प्रवेश होंगे। आज से बागला डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी के प्रवेश फॉर्म जमा किए जाएंगे।

कोरोना काल के चलते हालांकि सभी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। इस कारण स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया अटकी हुई है। अब जब डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के नियमानुसार कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो शहर के बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। बागला डिग्री कॉलेज में बी-कॉम में करीब 160 सीटों पर प्रवेश होना है, जबकि यहां पर 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। ऐसा ही कुछ हाल सरस्वती डिग्री कॉलेज का है। यहां पर भी 160 सीटों पर प्रवेश के लिए 300 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। बागला डिग्री कॉलेज में आज से फॉर्म जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed