फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strike of sanitation workers ends in Sasani

Hathras News: अफसरों के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, तीन माह में होगा बकाया भुगतान

Mon, 12 Feb 2024 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 06:44 PM IST
सार

सासनी के सफाई कर्मचारी पिछले छह दिन से नगर पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें समझाने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। एसडीएम रविंद्र कुमार और सीओ रामप्रवेश राय उनसे वार्ता करने पहुंचे। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को समझा-बुझाकर धरने को खत्म कराया। 

विज्ञापन
Strike of sanitation workers ends in Sasani
सासनी में सफाई न होने से पारस टॉकीज पर लगे गंदगी के ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

17 सूत्रीय मांगों को लेकर सासनी नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12 फरवरी को एसडीएम रविंद्र कुमार और सीओ रामप्रवेश राय के आश्वासन पर समाप्त हो गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि सफाई कर्मियों के कोरोना काल के बकाये का भुगतान तीन महीने में कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मियों ने 13 फरवरी से काम पर लौटने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सासनी के सफाई कर्मचारी पिछले छह दिन से नगर पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें समझाने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। 12 फरवरी की शाम को एसडीएम रविंद्र कुमार और सीओ रामप्रवेश राय उनसे वार्ता करने पहुंचे। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को समझा-बुझाकर धरने को खत्म कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी नेता अशोक चौहान का कहना है कि ईओ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनकी 17 सूत्रीय मांगों में से एक मांग को 3 महीने में पूरा करने का वादा किया है। अगर तीन महीने में उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो फिर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इधर, कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कूड़े-करकट के ढेर लग चुके हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed