फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Street road built with donations

क्षेत्रवासियों ने चंदे से बनवाई सड़क: लिखवाया- गली का निर्माण हमने कराया, जनप्रतिनिधि यहां वोट मांगने न आएं

Mon, 17 Jul 2023 03:16 AM IST
चमन शर्मा प्रशांत भारती, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रशांत भारती, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 03:16 AM IST
सार

मुरसान गेट क्षेत्र के रामा प्रेस गली के बाशिंदे लंबे समय से अपनी गली के निर्माण के लिए परेशान थे। जिसके लिए उन्होंने नगर पालिका परिषद और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। तमाम चक्कर लगाने के बाद  भी गली का निर्माण नहीं हो सका, तो गली के रहने वालों ने यह निर्णय लिया कि वह खुद ही अपने पैसों से इस गली की सड़क का निर्माण कराएंगे। 

विज्ञापन
Street road built with donations
रामा प्रैस गली पर लगा निर्माण पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से हाथरस नगर पालिका परिषद और जनप्रतिनिधियों से मौहल्ले वाले गली का निर्माण कराने की मांग करते रहे, चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार तंग आकर लोगों ने चंदा एकत्र किया और गली में सड़क बनवा दी। अब लोगों ने बोर्ड लगवा दिया है कि इस गली का निर्माण हमने कराया है, कृपया वोट मांगने न आएं। यह बोर्ड शहर में चर्चा का विषय  बना है। 
विज्ञापन


गली की सड़क, जिसे गली वासियों ने स्वयं बनवाया
विज्ञापन


यह मामला मुरसान गेट क्षेत्र के रामा प्रेस गली का है, जिसके बाशिंदे लंबे समय से अपनी गली के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे। तमाम चक्कर लगाने के बाद भी गली का निर्माण नहीं हो सका, तो गली के रहने वालों ने यह निर्णय लिया कि वह खुद ही अपने पैसों से इस गली की सड़क का निर्माण कराएंगे। सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन किया और आने वाले खर्चे की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गली के लोगों ने खुद ही अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि को एकत्रित कर इटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क बनवाई। इसके निर्माण में करीब 40 हजार रुपये का खर्च आया। सड़क के ज्यादा टूटे हिस्से पर आरसीसी से कार्य कराया गया और शेष पर इटरलॉकिंग कार्य कराया। 

सीवर लाइन भी खुद ही डलवाई थी

लगातार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से आहत मोहल्ले वालों ने सीवर लाइन भी खुद ही डलवाई थी। इस पर भी करीब 30 हजार रुपये का खर्च आया था और उसके लिए भी चंदा एकत्र किया था। अब मोहल्ले के लोगों ने तय किया है कि वह जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर निर्भर नहीं रहेंगे। 

इस गली के निर्माण न होने के कारण तमाम परेशानी होती थी, कई बार जनप्रतिनिधियों से कही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -नरेश, स्थानीय निवासी 
हम गलीवासियों ने खुद अपने पैसे से सड़क का निर्माण कराया है। सड़क निर्माण से पूर्व सीवर लाइन भी अपने ही पैसे से डलवाई है। -विनोद, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed