फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   strategy to deal with jam.

हाथरस : चिन्हित स्थानों या स्टैंड पर ही खड़ा करें वाहन

Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
strategy to deal with jam.
हाथरस : सड़क सुरक्षा के तहत बाइक रैली निकालते यातायात पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चालक शहर में निर्धारित स्थानों या स्टैंडों में ही अपने वाहन खड़ा करें। इधर-उधर वाहन खड़ा करने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी यातायात अखिलेश कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जिले के ऑटो, टैक्सी, टेंपो, मैजिक, ई-रिक्शा चालकों, ट्रांसपोर्टरों, कॉमर्शियल वाहन स्टैंड मालिकों के साथ आयोजित बैठक में ये बातें कहीं। इस दौरान वाहन चालकों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

बैठक में सीओ ट्रैफिक ने शहर में जाम की समस्या को देखते हुए वाहनों को चिन्हित स्थानों व स्टैंडों पर खड़ा करने को कहा और बताया कि अन्य किसी भी स्थान पर अपने वाहनों को पार्क न करें। बैठक में ट्रांसपोर्टरों से कहा गया कि शहर में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक नो एंट्री के नियमों का पालन किया जाए। इसके बाद यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाव के संबंध में एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed