फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Store built at emergency gate, fire system also did not work

Hathras News: इमरजेंसी गेट पर बनाया स्टोर, फायर सिस्टम भी नहीं चला

Sun, 04 Jan 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Store built at emergency gate, fire system also did not work
एसडीएम सदर व मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को अलीगढ़ रोड स्थित स्मार्ट बाजार व होटल अंबा का निरीक्षण किया। टीम ने स्मार्ट बाजार में देखा कि यहां इमरजेंसी गेट पर स्टोर बना दिया गया है और फायर सेफ्टी सिस्टम भी चालू हालत में नहीं है। एसडीएम ने इस डिपार्टमेंटल स्टोर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन




गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन की टीम अग्नि सुरक्षा के इंतजाम परखने निकली। गौरतलब है कि शहर के होटल, अस्पताल, कांप्लेक्स व डिपार्टमेंटल स्टोर में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। अधिकांश जगहों पर केवल दिखावे के लिए फायर सेफ्टी सिस्टम लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार के निरीक्षण में एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह व सीएफओ राजकुमार वाजपेयी को यही स्थिति मिली। वह सबसे पहले अलीगढ़ रोड स्थित स्मार्ट बाजार पहुंचे। यहां मैनेजर व अन्य स्टाफ से फायर सिस्टम चलाने के लिए, लेकिन कोई चला नहीं सका। स्टोर के बेसमेंट से लेकर फर्स्ट फ्लोर तक सभी जगह सामान ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आपातकालीन रास्ते को स्टोर के काम में लिया जा रहा था। बेसमेंट में भी सामान भरा हुआ था। फर्स्ट फ्लोर भी चारों तरफ से बंद मिला, यहां केवल एक ही रास्ता था। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि स्टोर का केवल एक ही गेट खोलकर रखा जाता है, जबकि एक गेट बंद रहता है।

गेट के सामने ही ट्रॉलियां रखी जाती हैं, जिससे आपात स्थिति में रास्ता बाधित होने का खतरा है। एसडीएम ने बताया कि अग्निकांड से निपटने के लिए कोई स्टाफ प्रशिक्षित नहीं है। त्वरित प्रतिक्रिया शून्य मिली है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए स्टोर को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ रोड स्थित अंबा होटल भी देखा गया है। यहां फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक मिला। कुछ एक्सटिंग्विशर की तिथि निकल चुकी थी। इसके लिए मैनेजर को हिदायत दी गई। सिलिंडर के सुरक्षित प्रयोग के बारे में यहां के कर्मियों को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed