फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   stopped from beating the cow, cow protector and brother were beaten

Hathras: गाय को पीटने से रोका तो गोरक्षक और उसके भाई को पीटा, 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो हिरासत में

Sun, 03 Nov 2024 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

कुछ लोग निराश्रित गाय को बुरी तरह से मारते हुए ले जा रहे थे। गाेरक्षक ने गाय को पीटने का विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर उन्हें पीट दिया। जब उसका छोटा भाई जब उन्हें बचाने आया तो आरोपियों ने लाठी, डंडा, सरिया और फावड़ा लेकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
stopped from beating the cow, cow protector and brother were beaten
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव कुरावली में 2 नवंबर को गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने एक गो रक्षक व उसके भाई को बुरी तरह से पीटा। इसमें दोनों घायल हो गए। गोरक्षक ने मुरसान कोतवाली में 16 लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


गो रक्षक ओंकार सिंह निवासी कुरावली मुरसान ने बताया कि 2 नवंबर की सुबह 10 बजे गांव के आस्मीन, इरबीन, जुरबीन, गयासुद्दीन, अभिषेक, इश्ताक, वकील, ताजुद्दीन, आमीन, मोमीन, सुनील, अब्बू, अखिलेश, इशाक, इस्फाक, बंटी मिलकर एक निराश्रित गाय को बुरी तरह से मारते हुए ले जा रहे थे। इसमें सुनील को छोड़ कर बाकी 15 लोग दूसरे समुदाय के हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब उन्होंने गाय को पीटने का विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर उन्हें पीट दिया। इसका शोरगुल सुनकर ओंकार सिंह का छोटा भाई प्रकाश सिंह जब उन्हें बचाने आया तो आरोपियों ने लाठी, डंडा, सरिया और फावड़ा लेकर हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में देख गांव वालों ने दोनों को बचाया है। ओंकार सिंह किसान हैं और खेती करते हैं। उनके भाई प्रकाश यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। घायल गोरक्षकों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed