फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stone pelting between two parties over laying of linter

Hathras News: लिंटर डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक, पांच लोग हिरासत में

Sun, 18 Jan 2026 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 06:24 PM IST
सार

एक पक्ष लिंटर डाल रहा था। दूसरे पक्ष ने अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ निर्माण का विरोध किया। एसडीएम का आदेश दिखा काम जारी रखा, बस इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई। एक पक्ष ने छत पर रखे ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Stone pelting between two parties over laying of linter
चंदपा के गांव नगला दना में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में चंदपा के गांव नगला दना में लिंटर डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गए। इस झगड़े में छतों से पथराव किया गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। मामला बढऩे की जानकारी पर एएसपी व सीओ सादाबाद कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तब जाकर मामला नियंत्रण में आया। दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


गांव नगला दना में कई घर ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बने हुए हैं। ये मकान कई वर्ष पुराने हैं। गांव के ही मनोज अपना मकान बनाना जा रहा थे, जिसे लेकर पड़ोस का एक परिवार विरोध कर रहा था। मामला को लेकर तहसील में भी शिकायत हुई थी, जिस पर मनोज एसडीएम का आदेश ले आए थे। इसी आदेश के आधार पर मकान का पुन: निर्माण कर रहे थे तथा 18 जनवरी को लिंटर डाल रहे थे। 
विज्ञापन


दूसरे पक्ष जोगेंद्र ने अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ निर्माण का विरोध किया। एसडीएम का आदेश दिखा मनोज ने काम जारी रखा, बस इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई। एक पक्ष ने छत पर रखे ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं व बच्चे पथराव में बाल-बाल बचे। झगड़े की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ चंदपा श्याम सिंह मौके पर पहुंचे तथा हालत नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। यहां निर्माण का विरोध कर रहे लोग पुलिस से ही भिड़ गए। समझाने पर एक युवक पुलिस की वीडियो बनाने लगा, जिसे लेकर झड़प भी हुई। ग्रामीणों के काबू न आने तथा मामला बढऩे की आंशका के चलते कोतवाली सदर, सादाबाद, सहपऊ व महिला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

एएसपी रामानंद कुशवाहा, सीओ सादाबाद अमित पाठक तथा तहसीलदार लक्ष्मीनारायण वाजपेयी भी गांव पहुंचे। फोर्स को देख ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने दोनों ओर से पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सोनू, पूजा पुत्री सियाराम व इंद्रवती के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। इधर झगड़े में मनोज व उनके पक्ष के लोगों को चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मनोज की शिकायत पर जोगेंद्र सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट व पथराव की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। 

पथराव की सूचना पर गांव में फोर्स भेजा गया। मामला नियंत्रण में है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -रामानंद कुशवाहा, एएसपी
गांव में अधिकतर मकान ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बने हुए हैं। मनोज के पक्ष में फैसला हो गया था। इसके बाद भी विरोध किया जा रहा था। निर्माण कार्य नियमविरुद्ध नहीं है। -लक्ष्मीनारायण वाजपेयी, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed