{"_id":"5ce98be7bdec22070f67fffa","slug":"static-magistrate-to-be-monitored-by-polytechnic-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पॉलीटेक्निक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पॉलीटेक्निक परीक्षा
Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा की रामबाग इंटर कालेज में तैयारी करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। आज होने वाली पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। शहर में बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों पर 4500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, केंद्राधिकारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले में आज होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल मिलने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेते हुए एफआईआर की कार्रवाई होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। डीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी निरीक्षक या अन्य कर्मचारी के पास मोबाइल पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। अपर जिलाधिकारी वि/रा डॉ.अशोक कुमार शुक्ला ने जिले में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
प्राधानाचार्य एमजी पॉलीटेक्निक मुकेश कुमार ने बताया कि पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा शहर में नौ केंद्रों पर होगी। जिसमें 4513 विद्यार्थी शामिल होंगे।