फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State GST raid on two firms of metal businessman

Hathras News: मैटल कारोबारी की दो फर्मों पर राज्य जीएसटी का छापा, स्टॉक की हुई गणना

Fri, 29 Dec 2023 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 11:03 PM IST
सार

हाथरस शहर के औद्योगिक आस्थान स्थित मैटल फर्म पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी मथुरा ने छापा मारा। वहां पर स्टॉक की गणना के साथ तमाम दस्तावेज खंगाले गए।

विज्ञापन
State GST raid on two firms of metal businessman
औद्योगिक आस्थान स्थित एक मेटल फर्म पर छापे के दौरान बाहर खड़े वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के औद्योगिक आस्थान स्थित मैटल फर्म पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी मथुरा 29 दिसंबर को जांच करने पहुंची। इस दौरान करोड़ों रुपये टर्नओवर वाली दो फर्मों के स्टाक की गणना की गई, वहीं तमाम दस्तावेजों को खंगाला गया है। देर शाम तक फर्म पर अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ था। 

विज्ञापन


विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में दोपहर टीम औद्योगिक आस्थान सदर स्थित महागौर मैटल उद्योग परिसर में मौजूद एमडी प्रोडेक्टस आदि पर जांच करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने तमाम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया, वहीं अन्य सदस्यों ने मौके पर मौजूद मैटल के स्टाक की गणना की। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों ही फर्मों के अंतर्गत पीतल व जस्ता के कबाड़ को गलाकर इंगट बनाने का काम होता है। माना जा रहा है कि इस फर्म पर अन्य धातुओं को भी गलाए जाने का काम किया जाता है। मथुरा की टीम ने उन दस्तावेजों को भी खंगाला है, जो फर्म से खरीद करते हैं व फर्म जिनसे खरीद करती है। इन दस्तावेजों के आधार पर आगे अन्य फर्मों की भी जांच किए जाने की आशंका है। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाख के उपायुक्त शशि भूषण त्रिपाठी, एसआईबी मथुरा के सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ एसआईबी सीमा, सीटीओ मोबाइल मथुरा योगेंद्र व मनीष कुमार, सीटीओ मोबाइल हाथरस मनोज गोयल व प्रेम सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed