फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SSB jawan dies due to heart failure

Hathras News: हृदय गति रुकने से एसएसबी जवान का निधन, राजकीय सम्मान से दी अंतिम विदाई

Fri, 05 Jan 2024 12:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया निवासी 35 वर्षीय तरुण उर्फ धर्मेंद्र पुत्र बच्चू सिंह गुवाहाटी में एसएसबी के जवान बतौर तैनात थे। वहां पर  हृदय गति रुक जाने के कारण 3 जनवरी की रात को उनका निधन हो गया था। जवान के पार्थिव शरीर को उनके अधिकारी 5 जनवरी की सुबह गांव में लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन
SSB jawan dies due to heart failure
मृतक एसएसबी जवान तरुण उर्फ धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एसएसबी के जवान का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी गई। जवान के निधन से परिवार ही नहीं पूरे गांव में मातम छा गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव सरकोरिया निवासी 35 वर्षीय तरुण उर्फ धर्मेंद्र पुत्र बच्चू सिंह गुवाहाटी में एसएसबी के जवान बतौर तैनात थे। वहां पर  हृदय गति रुक जाने के कारण 3 जनवरी की रात को उनका निधन हो गया था। जवान के पार्थिव शरीर को उनके अधिकारी 5 जनवरी की सुबह गांव में लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई

वहां पूरे रीति-रिवाज और राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। जवान तरूण ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है। तरुण के निधन से परिवार सहित गांव में मातम छा गया। अंतिम संस्कार में सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, भाजपा नेता अनुज चौधरी, एसडीएम सदर रविंद्र कुमार, सादाबाद सीओ गोपाल सिंह, मुरसान थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सहित तमाम लोग शामिल हुए।
सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed