फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sri Dauji Maharaj's preparations for the Lucki Fair of Braj

ब्रज के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां शुरू

Sun, 14 Jul 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sri Dauji Maharaj's preparations for the Lucki Fair of Braj
अफसरों के साथ डीएम मेला परिसर में घूमे डीएम
विज्ञापन

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां शुरू
डीएम ने मेला परिसर में बेहतर सफाई के दिए अफसरों को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज को भव्यता और शांति से निपटाने के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंदिर श्रीदाऊजी महाराज और मेला परिसर का निरीक्षण किया। इससे पूर्व डीएम व एडीएम ने दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मेले की शुरुआत बल्देव छठ पर चार सितंबर से होगी।
डीएम ने मेला आयोजन के लिए समय से चाक-चौबंद इंतजाम और सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला की सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण हो जाएं। डीएम ने एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने समूचे मेला स्थल की व्यापक साफ-सफाई कारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मेला पंडाल के चारों ओर जलभराव की स्थिति को दूर करने के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था करने, जगह-जगह प्लास्टिक के कचरे-कूड़ा को हटाने, शौचालय की सफाई तथा खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने मेला परिसर स्थित मुख्य मंदिर, मजार, रिसीवर कैंप, मेला पंडाल, कुश्ती-दंगल स्थल, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों द्वारा लगाए जाने वाले कैंप सहित अन्य प्रमुख स्थलों का सघन निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूरे मेले के दौरान 04-05 कार्यक्रमों में भीड़ अधिक संख्या में आती है, जिसके लिए कार्यक्रमों के आधार पर बेरीकेडिंग की जाती है और पुलिस बल तैनात किया जाता है। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने तथा मेला स्थल पर घूमने, कुश्ती-दंगल, अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने में किसी भी तरह असुविधा का सामना नहीं करना पड़े, इसे ध्यान में रखकर पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय से अंजाम दिया जाए। इस अवसर पर एसडीएम सदर नितीश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत, एक्सईन पीडब्लूडी अन्य संबंधित अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा मेला क्षेत्र
हाथरस। बृज क्षेत्र का लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का स्थल संकुचित होता जा रहा है। मेला और किला राजा दयाराम स्थल पर लंबे समय से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है और अतिक्रमण का दायरा फैलता चला जा रहा है। स्थिति यह है कि मेला क्षेत्र में लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं। ऐतिहासिक टीलों का क्षरण हो रहा है और वहां सौंदर्यीकरण की योजना भी फाइलों में दबी हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा का कहना है कि प्रशासन मेला व किला राजा दयाराम क्षेत्र के विकास कराने के लिए पुरानी योजनाओं को अमलीजामा पहनाएं और मेला व किला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। तभी यहां का विकास संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed