{"_id":"68f51f878c675b2243023dce","slug":"speeding-car-lost-control-and-hit-a-tree-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल, मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल, मेडिकल रेफर
Sun, 19 Oct 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:57 PM IST
सार
कार में पांच लोग अलीगढ़ से आगरा गए थे। रात को यह पांचों कार से आगरा से अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही वह सादाबाद में आगरा रोड पर चौहान हॉस्पिटल के निकट पहुंचे, वैसे ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर चौहान हॉस्पिटल के निकट 18 अक्तूबर की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार युवक साहिल (22) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
साहिल पुत्र सुशील निवासी नई बस्ती थाना बन्ना देवी अलीगढ़, 25 वर्षीय हिमांशु पुत्र राजेश निवासी नई बस्ती थाना बन्ना देवी अलीगढ, 22 वर्षीय राजा पुत्र कलुआ मिस्त्री निवासी नई बस्ती थाना बन्ना देवी अलीगढ़, 28 वर्षीय अन्नू पुत्र राजकुमार निवासी नई बस्ती थाना बन्ना देवी अलीगढ़ और 26 वर्षीय सुशील पुत्र राजवीर निवासी नई बस्ती थाना बन्ना देवी अलीगढ़ अलीगढ़ से आगरा गए थे।
विज्ञापन
रात को यह पांचों कार से आगरा से अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही वह सादाबाद में आगरा रोड पर चौहान हॉस्पिटल के निकट पहुंचे, वैसे ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शेष चारों घायल युवकों को रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।