फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special every day from 7 till February 14

7 से 14 फरवरी तक का हर दिन होगा खास

Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। वेलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इसी महीने की 7 तारीख से वेलेंटाइन वीक प्रारंभ हो जाएगा। 14 फरवरी तक हर दिन वेलेंटाइन के नाम रहेगा। प्यार का इजहार कोई खुलम्म-खुल्ला करेगा तो कोई चोरी छिपे। युवाओं पर भी इस वीक की खुमारी अभी से छाने लगी है। इधर, वीक को भुनाने के लिए बाजारों में गिफ्ट गैलरियां तैयार हो चुकी हैं।

पति-पत्नी के साथ-साथ प्रेमी युगल ही नहीं बल्कि फ्रेंड्स भी आपस में इस वीक का पूरा लुफ्त उठाने की तैयारी कर चुके हैं। वेलेंटाइन वीक की बधाई रेड रोज देकर की जाएगी। इस दिन युवा अपने एक तरफा प्यार का इजहार भी कर सकेंगे। हर कोई प्यार के सप्ताह को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। शहर के कई रेस्टोरेंट संचालकों ने भी इस वीक को भुनाने के लिए तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन

ये  है वेलेंटाइन वीक की डेटशीट

इस वीक के पहले दिन यानि कि 7 फरवरी को रोज-डे, 8 फरवरी को प्रपोज-डे, 9 फरवरी को चॉकलेट-डे, 10 फरवरी को टेडी-डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस-डे, 12 फरवरी को किस डे, 13 फरवरी को हग डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे सेलीब्रेट किया जाएगा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चढ़ा वीक का रंग

वेलेंटाइन वीक का क्रेज कितना है इसकी खुमारी भी मोबाइल पर अभी से छा रहे वेलेंटाइन मैसेजों से पता पड़ती है। इसलिये युवाओं ने अभी से अपने प्रियजनों को पिक्चर, टैक्स्ट आदि तरह के लव मैसेज भेजकर इन दिनों की याद दिलाना शुरू कर दिया है। इधर, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी लव वीक की बहार आई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लव आइटमों से सज गई गिफ्ट गैलरी

प्यार और रोमांस के इस सप्ताह को लेकर शहर की गिफ्ट गैलरियां भी सज गई हैं। गिफ्ट गेलरियों पर बैंड, ग्रिटिंग्स, चॉकलेट, स्टेचू, टेडीबियर, कपल्स, कीरिंग, व दिल के आकार के कई प्रकार के गिफ्ट की खूब खरीद्दारी की जा रही है। इधर, आर्टिफीशियल ज्वैलरी की भी डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed